भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई है, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव हनुमान जयंती के अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि
नासै रोग हरै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
मारुति नंदन की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, रामदूत श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से हम प्रेरित होकर विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें, यही प्रार्थना है।
जय बजरंगबली !
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.