Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

दिल्ली में महिला से हैवानियत! पति और जेठ ने धारदार हथियार से किया हमला, चेहरे पर लगाने पड़े 250 टांके

15

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. भजनपुरा में एक महिला को उसके ही पति और बड़े भाई ने बुरी तरह पीटा. यहीं नहीं उन्होंने महिला के चेहरे पर कई जगहों पर धारदार हथियार हमला किया. हमले के बाद वो मौके से फरार हो गए. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला को करीब 250 टांके लगाए गए. पीड़िता का नाम शबनम लोनी है. पुलिस उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

पीड़िता शबनम लोनी मूल रूप से यूपी के मुस्तफाबाद इलाके की रहने वाली है. वो अपने मायके पक्ष के साथ यहां के सितारा मस्जिद के पास रहती है. जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वो अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ रह रही थी. बीते 4 अप्रैल को उसके पति नजबुल हसन उर्फ जेगम ने बात करने के लिए उसको दिल्ली के मोहनपुरी नूर इलाही इलाके में बुलाया.

पति ने भाई के साथ मिलकर किया पत्नी पर हमला

पीड़िता वहां गई. आरोपी वहां अपने बड़े भाई कमरूल हसन के साथ आया था. आरोपी ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और छत पर ले गया, जहां उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हालांकि महिला ने किसी तरह खुद की जान बचाई. फिर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया. इसके बाद पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया. उसे पहले शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर हालत गंभीर होने पर उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिलशाद गार्डन रेफर किया गया.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इलाज के दौरान महिला को गाल, माथे और कान में टांके लगाए गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और घातक हिथायारों से हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.