Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अंबाला: महिला टीटीई ने मांगी टिकट, 4 युवकों ने की बदसलूकी, हाथ पकड़ा और… अब हुआ ये एक्शन – हरियाणा

26

हरियाणा के अंबाला कैंट की महिला टीटीई के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में बदलूकी की घटना सामने आई है, जहां चार युवकों ने एक महिला टीटीई के साथ बदसलूकी की. जब महिला टीटीई ने युवकों से टिकट मांगा तो उन्होंने महिला के साथ बहस शुरू कर दी. इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया. युवकों में से दो ने महिला टीटीई का हाथ पकड़ लिया.

महिला टीटीई का लड़कों ने जैसे ही हाथ पकड़ा. उन्होंने एक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. दरअसल हफ्ते में एक बार चलने वाली श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में महिला टीटीई लुधियाना रेलवे स्टेशन से सवार हुई थीं और यात्रियों के टिकट चेक कर रही थीं. जब जनरल कोच में पहुंची तो वहां चार लड़के एक साथ बैठे हुए थे, जिन्होंने महिला टीटीई के साथ बदसलूकी की.

महिला टीटीई से की बदसलूकी

टीटीई ने चारों लड़कों से टिकट दिखाने के लिए कहा. इनमें से एक युवक ने तो महिला टीटीई को टिकट दिखा दिया, लेकिन बाकी लोग महिला टीटीई को उसी टिकट का फोटो खींचकर दिखाने लगे. टीटीई ने लड़कों की इस हेराफेरी को देख लिया और उन्होंने इसका विरोध किया तो चारों लड़के बदतमीजी पर उतर आए. उन्होंने महिला टीटीई के साथ बहस करनी शुरू कर दी.

RPF पुलिस ने लड़कों को हिरासत में लिया

इसी बहस के बीच दो लड़कों ने महिला टीटीई का हाथ पकड़ लिया, जिसका विरोध करते हुए महिला टीटीई ने एक को थप्पड़ मारा. इसके बाद महिला टीटीई ने अंबाला रेलवे स्टेशन में अपने स्टाफ को लड़कों के बारे में जानकारी दी और घटना बताई. फिर जब ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहीं चारों लड़कों उतार लिया गया, जहां से आरपीएफ पुलिस ने लड़कों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने चारों को थाने में कई घंटों तक बैठाकर रखा. फिर लड़कों ने महिला टीटीई से अपने किए की माफी मांगी. इसके बाद चारों का चालान काटा गया और छोड़ दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.