Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

आगरा में राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना का बड़ा कार्यक्रम, जुटेंगे 3 लाख से ज्यादा लोग!

33

उत्तर प्रदेश के आगरा में आज राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना का बड़ा कार्यक्रम है. करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में 3 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे तो वे लोग एक बार फिर सपा सांसद के घर तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं.

ऐसे में इसको लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सपा सांसद की सुरक्षा में 100 पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं. 26 मार्च को करणी सेना के सदस्यों ने सपा सांसद के आवास पर हमला कर दिया था और तोड़ फोड़ की थी. दरअसल, जहां यह सम्मेलन हो रहा है वहां से सपा सांसद रामजीलाल घर 15 कीलोमीटर दूर है.

फिर भी प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. दंगे नियंत्रित करने के लिए बाकायदा पुलिस लाइन में रिहर्ल्सल हुए हैं और पुलिस ने नए लाठी, हेलमेट और अन्य गेयर्स की खेप भी मंगाई है.

सपा सांसद ने इलाहाबाद HC से मांगी सुरक्षा

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने घर पर हुए हमले के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा मांगी है. याचिका में करणी सेना के हमले की निष्पक्ष जांच और इस हमले में शामिल करणी सेना के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का भी अनुरोध किया है. इस याचिका पर जल्द सुनवाई किए जाने की संभावना है.

सपा सांसद ने राणा सांगा को बताया था ‘गद्दार’

राणा सांगा पर सपा सासंद रामजीलाल सुमन की विवादित टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ा हुआ है. रामजीलाल ने संसद में राणा सांगा को गद्दार बताया था. उन्होंने कहा कि राणा सांगा के निमंत्रण पर बाबर हिंदुस्तान आया था. इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था. सपा सांसद के इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

बीजेपी नेताओं, करणी सेना और अन्य संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया, इसे राजपूत समाज और हिंदू भावनाओं का अपमान बताया. हालांकि, बाद में विवाद बढ़ता देख रामजीलाल सुमन ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावना को आहत करने का नहीं था. उनका बयान ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित था. इस बीच, करणी सेना के सदस्यों ने आगरा में उनके घर पर हमला कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.