पंजाब सरकार ने आज अहम बैठक की है। यह बैठक मुख्यमंत्री सी.एम. मान की अध्यक्षता में सरकारी आवास में हुई है जिसमें कई कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलें लिए गए हैं जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।
कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बैठक में मेडिकल टीचग स्टाफ को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मेडिकल टीचिंग स्टाफ की रिटायरमेंट आयु में वृद्धि की गई है। उनकी आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई है। इसी तरह विशेषज्ञ डॉक्टरों की आयु में भी बढ़ोतरी हुई है। उनकी उम्र में 7 साल बढ़ा दी है। पहले उनकी रिटायरमेंट आयु 58 साल थी अब 65 वर्ष कर दी गई है। इसी तरह सरकारी वकीलों को आरक्षण नीति की मंजूरी मिली है। वहीं बैठक में ए.जी. दफ्तर में भी आरक्षण नीति को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मंत्री चीमा ने बताया कि ए.जी. दफ्तर में 58 पद आरक्षित रखे जाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.