Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

भोपाल में मोहब्बत का महा मुकाबला! थाने में भिड़ी दो दीवानियां, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

41

भोपाल: भोपाल में उस समय माहौल बेहद बिगड़ गया जब थाने में एक युवक के लिए दो युवतियां भिड़ गई। इस दौरान मोहब्बत का महा मुकाबला देखने को मिला। पुलिस ने बड़ी मुश्किल दोनों को शांत किया और दोनों दीवानी युवतियों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की।

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में इश्क का एक अनोखा मामला विवाद में बदल गया। जहां सगाईशुदा युवक से बात करने को लेकर दो लड़कियों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि पुलिस को दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाना पड़ा। दोनों लड़कियां अपनी मां और बहनों के साथ थाने पहुंची। थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई, देखते ही देखते नौबत हाथापाई पर आ गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों तरफ से शिकायत दर्ज करते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। अब मोहब्बत की यह जंग पुलिस की फाइलों में जांच के दायरे में आ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.