Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

1359 मस्जिदें और 170 ईदगाह… ईद को लेकर अलर्ट मोड पर बरेली प्रशासन, सुरक्षा के लिए 2350 पुलिसकर्मी तैनात

14

उत्तर प्रदेश के बरेली में इस साल ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. जिले भर में 1359 मस्जिदों और 170 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 2350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हर थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

संवेदनशील और अति संवेदनशील 90 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग एसएसपी कार्यालय से की जाएगी. एडीजी रमित शर्मा और एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि ईद समेत सभी त्योहारों को शांति से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर बरेली में 70 इंस्पेक्टर, 380 दरोगा, 1700 हेड कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है. इसके अलावा 800 ग्राम प्रहरी को भी मदद के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी

शहर में 25 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और 95 पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को अलर्ट पर रखा गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल शहर के 90 अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. इसके साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज पर निगरानी की जाएगी. अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

कहां है बरेली में सबसे ज्यादा मस्जिदें

बरेली में कुल 1359 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी. इनमें सबसे ज्यादा 123 मस्जिदें आंवला में हैं, जबकि इज्जतनगर में 115 और किला थाना क्षेत्र में 86 मस्जिदें हैं. वहीं, सबसे कम 12 मस्जिदें शीशगढ़ में हैं. ईदगाहों की संख्या कुल 170 है, जिसमें सबसे ज्यादा 14 ईदगाह बहेड़ी में हैं, जबकि शीशगढ़ में 13 ईदगाहें हैं. एसएसपी अनुराग आर्य ने जनता से अपील की है कि ईद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं. अगर किसी को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दे. बरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति पर पैनी नजर रख रही है, ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.