Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

इतने सीधे साइबर ठग! युवक से बैंक अकाउंट खुलवाया और भेज दिए 5 करोड़; इतने रुपए देख हुआ हैरान

40

उत्तराखंड से धोखाधड़ी का एक नया तरीका सामने आया है. यहां एक युवक से उसके दो दोस्त ने पहले उससे बैंक अकाउंट खुलवाया और फिर उसके अकाउंट में फ्रॉड के करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए. साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज होने के बाद बैंक ने अकाउंट को ब्लॉक कर दिया. इसके बाद जब युवक ने अपने दोस्तों से संपर्क किया और उनसे पैसों को लेकर बात की तो उन्होंने फ्रॉड के पैसों की जानकारी कहीं साझा करने पर हत्या करने की धमकी दे डाली.

टिहरी गढ़वाल का रहने वाला भरत सिंह साल 2022 में देहरादून के प्रेमनगर में सेल्फ स्किल डेवलपमेंट का कोर्स करने के लिए आया था. इस दौरान उसकी जान-पहचान संदीप सिंह से हुई थी, जो कि ऊधमसिंहनगर का रहने वाला था. वह भी यहां कोर्स कर रहा था. कोर्स खत्म होने के बाद भरत अपने गांव लौट आया है और उसने यहां स्मार्ट मोबाइल जोन नाम से एक दुकान खोल ली, जहां वह मोबाइल बेचने और रिपेयरिंग का काम करने लगा.

ऑनलाइन गेमिंग की दी थी जानकारी

इसके बाद सितंबर 2023 में संदीप ने भरत से संपर्क किया और उसे बताया कि वह अपने दोस्त हरजिंदर के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग का काम कर रहा है. इस दौरान बातों ही बातों में संदीप ने भरत को इस काम से जुड़ने और पैसे कमाने के लिए बैंक अकाउंट खुलवाने का प्रस्ताव दिया. साथ ही इस संदीप ने भरत को विश्वास दिलाया कि यह सब लीगल है. संदीप ने भरत को बताया कि गेम की कमाई का कुछ हिस्सा उसके खाते में जमा होगा, जिसमें तुम्हारा भी शेयर होगा.

पासबुक और चेकबुक की थी मांग

भरत ने उसके इस प्रस्ताव को टाल दिया. इसके बाद एक दिन संदीप भरत की दुकान पर पहुंच गया और यहां आकर उसे अकाउंट खुलवाने के लिए राजी कर लिया. संदीप और हरजिंदर की मदद से भरत ने केनरा बैंक में स्मार्ट मोबाइल जोन के नाम से एक अकाउंट खुलवा लिया. इसके बाद आरोपियों ने भरत से बैंक की पासबुक और चेक की डिमांड की थी, लेकिन भरत ने दोनों ही कागजातों को देने से मना कर दिया.

अकाउंट में आए करोड़ों रुपये

इसके बाद कुछ पहले ही भरत को सूचना मिली कि उसके अकाउंट में 4 से 5 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है और साइबर फ्रॉड की शिकायत के बाद अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. इसके बाद भरत ने अपने दोस्त संदीप से बात और उससे पैसों के बारे में बात की. इस दौरान संदीप ने भरत से कहा कि इस बारे में अगर तुम किसी को बताओं को तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी. मौत के डर से पहले तो भरत ने मामले में कुछ नहीं किया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत करके आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना देहरादून में शिकायत दर्ज कराई है.

मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.