Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

18 अप्रैल को होनी थी शादी! कार्ड भी बंट गए…इससे पहले हो गया लव जिहाद

36

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां सोमनी थाना क्षेत्र में यादव समाज की लड़की की शादी 18 अप्रैल को होना तय हुआ था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बकायदा समाज व रिश्तेदारों को कार्ड बांट जा चुके थे लेकिन एक मुस्लिम लड़का उसे भगा कर ले गया। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम लड़के ने उनकी बेटी का ब्रेन वाश किया और उसे भगा ले गया और शादी कर ली। मामले को लेकर परिजनों और हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है।

युवती के परिजनों ने बताया कि जब वे इस घटना की रिपोर्ट लिखाने तीन चार बार सोमनी थाना पहुंचे तो सोमनी टीआई ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इसके बाद कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत देने के बाद सोमनी थाने को नोटिस जारी किया गया तो टीआई ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही लड़के और लड़की का बयान लेकर छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक-युवती द्वारा जिला विवाह कार्यालय में जाकर विवाह कर लिया गया लेकिन पंजीयन के लिए जो शपथ पत्र पेश किया गया है उसमें युवती के हस्ताक्षर नहीं है। विवाह की पूरी प्रकिया ही नियम विरुद्ध है। आज स्थिति यह है कि लड़की कहां है इसका कोई अतापता नहीं है। इसलिए आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया गया और जल्द से जल्द मुस्लिम लड़के के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.