Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पहला वार मुस्कान करेगी… मां बनकर रची सौरभ हत्याकांड की साजिश, साहिल के स्नैप चैट से बड़ा खुलासा

19

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के मोबाइल की जांच में पता चला है कि इस वारदात की स्क्रिप्ट खुद मुस्कान ने लिखी थी. मुस्कान को पता था कि उसके कहने पर साहिल साथ नहीं देगा, इसलिए उसने साहिल की मरी हुई मां के नाम से स्नैपचैट एकाउंट बनाया और उसपर इस वारदात में साथ देने के लिए तैयार किया. मुस्कान स्नैपचैट पर साहिल की मरी हुई मां बनकर ही बात करती थी.

बताया जा रहा है कि साथ पढ़े होने के बावजूद भी साहिल साल 2019 से पहले मुस्कान को खास भाव नहीं देता था. लेकिन जब मुस्कान ने उसकी मरी हुई मां बनकर लिखा कि ‘मुस्कान बहुत अच्छी लड़की है, उसे दुखी मत करना’ तो साहिल उसके करीब आ गया. बाद में भी जब साहिल उससे दूर जाने की कोशिश करता तो मुस्कान उसकी मरी हुई मां बनकर स्नैपचैट पर मैसेज करती थी. चूंकि साहिल अपनी मां की बात को नहीं काटता था, इसलिए वह आसानी से मुस्कान के चंगुल में फंसता चला गया.

मुस्कान ने खुद बनाई थी वारदात की रणनीति

दोनों के स्नैपचैट एकाउंट की जांच में पुलिस को पता चला है कि वारदात की रणनीति खुद मुस्कान ने तैयार की थी. इसके बाद उसने स्नैपचैट पर साहिल को उसकी भूमिका बताई थी. उसकी मरी हुई मां बनकर मुस्कान ने साहिल को कहा था कि सौरभ राजपूत पर पहला वार मुस्कान ही करेगी. इसके बाद बाकी काम साहिल करेगा. वारदात के वक्त भी ठीक यही हुआ. सौरभ राजपूत जब बेहोश हो गया तो मुस्कान ने उसके सीने पर चाकू से तीन वार किए और गला रेत दिया. इसके बाद साहिल ने सौरभ के 15 टुकड़े किए.

सौरभ को पता था मुस्कान की बेवफाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सौरभ राजपूत को अपनी पत्नी मुस्कान की बेवफाई की पूरी जानकारी थी. दो साल पहले वह मुस्कान को अपने साथ लंदन ले जाना चाहत था, लेकिन मुस्कान ने जाने से मना कर दिया था. इस बार सौरभ भारत लौटा तो वह अपने साथ अपनी बेटी पीहू को लेकर लंदन जाना चाहता था. इसके लिए उसने पीहू के नाम से पोसपोर्ट बनाने के लिए आवेदन भी कर दिया था. लेकिन उससे पहले ही मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.