Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का अचानक ट्रांसफर, किसे कहां मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

42

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार को प्रशासन अमले में बड़े बदलाव किए. राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का मंगलवार को स्थानांतरण पदस्थापन किया. होमगार्ड डीजी रहे अनिल पालटा को रेल डीजी बनाया गया है. वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत एमएस भाटिया को होमगार्ड का डीजी बनाया गया है.

पुलिस मुख्यालय में आईजी प्रोविजन पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है. 2021 और 2022 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की भी तैनाती राज्य सरकार ने की है.

2021 बैच के शुभम कुमार खंडेलवाल को एसडीपीओ सिमरिया, गौरव गोस्वामी को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया है. वहीं, 2022 बैच के आईपीएस वी शंकर को एसडीपीओ किस्को और शिवम प्रकाश को एसडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया है.

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार वैसे पदाधिकारी जिनकी पोस्टिंग कहीं नहीं हुई, लेकिन इस पदस्थापना से उनकी पदस्थापना प्रभावित हुई है, तो उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया है.

Jh Ran 03 Ipsposting Photo 7200748 25032025195804 2503f 1742912884 904

4 दिन पहले भी हुआ था ट्रांसफर

इससे 4 दिन पहले झारखंड में प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया था. इन अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित किया गया है. सभी को प्रोन्नति समिति की बैठक के बाद अनुशंसा के आलोक में पदस्थापित किया गया.

39 प्रशिक्षु डीएसपी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 39 प्रशिक्षु डीएसपी को अपने विशेष अभियान में लगाया. इनमें 29 डीएसपी को नक्सल विरोधी अभियान व 10 डीएसपी को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.