Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

कैलासा बनाने वाले नित्यानंद का नया कारनामा, हड़प ली इस देश की लाखों एकड़ जमीन

43

कैलासा देश बनाकर पूरी दुनिया को चौंकाने वाले स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद एक बार फिर सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि नित्यानंद अब कैलासा की सरहदों का विस्तार करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने दक्षिण अमेरिका के बोलविया पर धावा बोला है. नित्यानंद ने अपने चेलों के साथ मिलकर वहां की 4.8 लाख हेक्टेयर जमीन को हड़प ली है. इसकी जानकारी मिलते ही भारत से लेकर बोलविया तक की सरकार हरकत में आ गई.

दावे के मुताबिक नित्यानंद और उसके शिष्यों ने बोलविया में जनजातियों की जमीन को फ्रॉड तरीके से पहले खरीदा. जमीन खरीदने के बाद नित्यानंद की कोशिश इसे कैलासा के विस्तार के रूप में घोषणा करने की थी, लेकिन उससे पहले ही जमीन खरीदने कीन खबरें मीडिया में लीक हो गई.

4.8 लाख हेक्टेयर जमीन के साथ धोखाधड़ी

आरोप है कि नित्यानंद और उसके चेलों ने मिलकर बोलविया के 4 लाख 80 हजार एकड़ सरकारी जमीन को इधर-उधर करके अपने नाम करवा लिया. यह जमीन 1000 साल तक के लिए पट्टे पर लिया गया था.

जमीन के लिए पट्टा राशि के रूप में 8.96 लाख रुपये/वर्ष, मासिक राशि राशि के रूप में 74,667 रुपये और दैनिक राशि के रूप में 2,455 रुपये देने का प्रस्ताव था.

बोलीविया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बोलीविया कथित राष्ट्र जिसे “संयुक्त राज्य कैलासा” कहा जाता है, के साथ “राजनयिक संबंध नहीं रखता है. क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में किसी भी अन्य देश द्वारा उन्हें एक राज्य के रूप में मान्यता नहीं दी गई है.

नित्यानंद ने कैसे किया जमीन का खेल?

रिपोर्ट के मुताबिक जमीन अधिग्रहण के लिए कैलासा के प्रतिनिधि कई महीनों तक बोलीविया में मौजूद रहे. जमीन पर कब्जा करने के लिए स्थानीय नेताओं की मदद ली गई. सौदा तय होने के बाद लोगों से नित्यानंद की टीम ने लोगों से एग्रीमेंट भी करवा लिया.

हालांकि, इसकी खबर स्थानीय मीडिया में तुरंत लीक हो गई. कहा जा रहा है कि मीडिया में खबर आने के बाद नित्यानंद और उसके चेलों ने स्थानीय पत्रकारों को धमकी भी दी, लेकिन सरकार पर जब दबाव बढ़ा तो उसने नित्यानंद के इस पूरे डील को ही रद्द कर दिया.

अब नित्यानंद की पूरी कुंडली

नित्यानंद 2019 से भारत से फरार हैं और उन पर कई गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कैलासा नामक एक फर्जी राष्ट्र की स्थापना की है, जिसमें वे अपनी खुद की मुद्रा और संविधान होने का दावा करते हैं. साल 2010 में नित्यानंद की अश्लील सीडी सामने आई थी, जिसमें गिरफ्तारी की कार्रवाई भी हुई थी.

2012 में नित्यानंद पर दुष्कर्म के केस दर्ज हुए. 2019 में नित्यानंद के खिलाफ 2 लड़कियों के अपहरण और बंदी बनाए रखने का केस दर्ज किया गया. देश से भागने की वजह से नित्यानंद पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.