Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की Punjab के SSP को दो टूक, जानें मामला

33

जालंधर : जालंधर में यूट्यूबर ​​रोजर संधू के घर पर रविवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने पहले महिला सहित 4 आरोपियों को काबू किया था और अब इस मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है जिसकी उम्र 21 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

वहीं पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ग्रेनेड हमले के मामले की जांच कर रहे एसएसपी गुरमीत सिंह को खरी-खोटी सुनाई है। शहजाद ने एक वीडियो जारी करके कहा कि, यूट्यूबर या फिर आतंकी कहकर हमारा नाम खराब न किया जाए। उसने कहा कि आपके यूट्यूबर जितना पैसा कमाते हैं, उतने पैसों के तो मेरे घर पर पाले हुए शेर घोष खा जाते हैं। इस दौरान वीडियों में शहजाद अपने घर पर रखे शेरों को भी दिखा रहा है। वहीं आगे शहजाद भट्टी ने एसएसपी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यूट्यूबर मामले में सही तरीके से जांच की जाए। अगर आप लोग पैसे लेकर जांच कर रहे हो या फिर मामले की सही बात नहीं बता रहे हों तो लगता है आप लोग इस्लाम धर्म को टारगेट कर रहे हो। एसएसपी से आगे कहा कि जितनी आपकी उम्र हैं, उससे लगता है कि आपकी सर्विस भी अच्छी होगा। उक्त मामले में मैंने पुलिस को कई सबूत भेजे गए लेकिन फिर भी जांच अधुरी है।

जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जालंधर के रायपुर रसूलपुर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड हमला किया है। जिस व्यक्ति के घर पर यह ग्रेनेड फेंका गया वह हिंदू विचारधारा वाला व्यक्ति है। इस ग्रेनेड हमले में पाकिस्तानी डॉन भट्टी की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ ​​जैस पुरेवाल ने की थी। जिस व्यक्ति के घर पर हमला हुआ वह एक यूट्यूबर है। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह इस मामले में जांच कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.