Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

15 मिनट दो फिर देखो…सोशल मीडिया से नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश

13

नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. नागपुर साइबर पुलिस को जांच में कुछ ऐसे इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पोस्ट मिला हैं, जिसमें हिंदुस्तान के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में लिखा गया है. कुछ ऐसे भड़काऊ भाषण के वीडियो भी हैं, जिसमें 15 मिनट दो फिर देखो हम क्या कर सकते हैं, मुसलमान जितनी जंग लड़े हैं सब जीते हैं, औरंगजेब जनाब पहले भी जिंदा थे, आज भी जिंदा है और कायामत तक जिंदा रहेंगे, 6 अप्रैल को रामनवमी है, हिंदूओं को रामनवमी तक के लिए अस्पताल भेजो जैसी भाषा लिखी गई है.

इसके अलावा कुछ नई सीसीटीवी भी स्कैन की गई है, जिसमें 17 मार्च शाम 7 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट की है. इसमें पुलिस आने के बाद दंगाई पुलिस पर पथराव करते हैं. कब क्या करना है, पुलिस के आने के बाद क्या करना है, उसकी पुरी प्लानिंग इन दंगाइयों के पास मौजूद थी. अब तक 89 दंगाइयों को अरेस्ट किया गया है. इन @MNQUASMIMD ,@Millattimes ,बांग्लादेश के @nawazkhanpathan अकाउंट्स से पोस्ट किया है.

तमाम हैंडल्स को किया जा रहा है स्कैन

जांच में ये भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फहीम खान ने हिन्दू धर्म के खिलाफ अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट में कई आपत्तिजनक पोस्ट पहले भी किया है. फहीम ने कांग्रेस नेताओं के कई पोस्ट को भी रिपोस्ट किया है. फहीम का किस किस के साथ कनेक्शन है. पिछले कुछ दिनों में उसने किस किस से बात की, उसके कनेक्शन में कोई कश्मीरी, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी तो नहीं है. इसकी जांच के लिए उसके सोशल मीडिया के तमाम हैंडल्स को स्कैन किया जा रहा है और डिलीट मैसेज को रिट्रीव किया जा रहा है.

छह दिन बाद भी 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

नागपुर में हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है. सोमवार रात भड़के दंगों के बाद नागपुर शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इनमें से दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू गुरुवार को नागपुर पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश के जरिए हटा लिया. हालांकि, शेष नौ थाना क्षेत्रों में आज छठे दिन भी कर्फ्यू बरकरार रखा गया है. गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है.

साजिश के आरोप में हामिद इंगिन्या गिरफ्तार

नागपुर हिंसा की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंगिन्या और यूट्यूबर मोहम्मद शहजाद खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को नागपुर में हुई हिंसा की योजना सुबह ही बना ली गई थी. ऐसी जानकारी मिली है. सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.

जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- फडणवीस

फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि नागपुर में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. यह एक सुनियोजित घटना है. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा वास्तविक इतिहास को दर्शाती है. लोगों की भावनाएं उमड़ रही हैं और वे औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा दिखा रहे हैं. नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान किए गए पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.