Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

बरेली में लव जिहाद! हिंदू युवती को ले भागा मुस्लिम युवक, दी धमकी- शिकायत की तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा

18

उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुस्लिम समुदाय का युवक एक हिंदू लड़की को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया और उसके बाद परिजनों को फोन पर धमकी दी. आरोपी ने परिजनों को धमकी देते हुए कहा कि अगर वो पुलिस के पास गए तो उसकी बेटी के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिए जाएंगे. धमकी भरा फोन आने के बाद युवती के परिजन सदमे में हैं. उन्होंने योगी आदित्यनाथ से अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है.

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला मुस्लिम युवक तबरेज लड़की को काफी दिनों से परेशान कर रहा था. तबरेज ने पड़ोस में रहने वाली राशि नाम की युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया. उसके बाद घर के जेवरात और नकदी के साथ ही लड़की को भगा ले गया. जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने उसकी तलाश करने की कोशिश की. लेकिन कोई पता नहीं चला. कुछ ही देर बाद तबरेज ने राशि के परिजनों को फोन करके धमकी दी कि अगर उनकी शिकायत पुलिस से की कई तो अंजाम बुरा होगा.

आरोपी ने परिजनों को दी धमकी

आरोपी तबरेज ने कहा कि पुलिस शिकायत की गई तो वो लड़की के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा. आरोपी से धमकी मिलने के बाद लड़की के परिजन सदमे में हैं. वह डर की वजह से अपनी बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस के पास भी नहीं जा रहे हैं. पुलिस की शरण में गए तो कहीं ऐसा ना हो कि उनकी बेटी के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दे.

हिंदू संगठनों से जताया रोष

राशि की मां के मुताबिक, तबरेज उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था. जब वह स्कूल जाती थी तो उसका पीछा करता था. घर में आकर वह पूरी बात बताती थी, कई बार शिकायत की, उसके बावजूद उसने उनकी लड़की को परेशान करना नहीं छोड़ा. अब उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और धमकी दे रहा है. अगर किसी भी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई की तो अपनी बेटी को जिंदा नहीं देखा पाओगे. इज्जतनगर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में भी रोष है. जिसमें हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने पुलिस प्रशासन से हिंदू युवती की जल्द बरामदगी की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.