जालंधर/चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें 26 मार्च को होने वाले चंडीगढ़ कूच को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। फिलहाल संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 मार्च का चंडीगढ़ मार्च स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही किसानों ने सरकार के साथ बैठक करने से भी इनकार कर दिया है।
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमें धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक माहौल ठीक नहीं होगा तब तक कोई बैठक नहीं होगी। हम किसी भी बैठक से भाग नहीं रहे हैं। साथियों की रिहाई के बाद ही हम मीटिंग करेंगे। हमें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ बैठक की और अगली रणनीति पर चर्चा की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.