Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

सउदी अरब नहीं इस मुस्लिम देश के पास है सबसे ज्यादा सोना

21

भारत में सोने की कीमत 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार गई है. गोल्ड के दाम इससे पहले कभी 90 हजार रुपये के आंकड़े से पार नहीं गया है. सोने की कीमतों का असर शेयर मार्केट पर तो पड़ता ही है. साथ ही इससे इकोनॉमी का पहिया भी प्रभावित होता है. दुनिया के कई सारे ऐसे देश हैं, जिनके पास अकूत सोना है. दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जिनके पास 500 टन से भी ज्यादा सोना है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाला देश सऊदी अरब नहीं है.

दुनिया में कुछ ऐसे मुस्लिम देश हैं, जिनके पास काफी मात्रा में सोना है, आइए आपको हम 6 ऐसे मुस्लिम देशों के बारे में बताते हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा सोना है. ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स वेबसाइट के मुताबिक, मुस्लिम देशों में सबसे ज्यादा सोने के मामले में तुर्किए का नाम है. रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के पास 6 लाख किलो सोना है.

सऊदी अरब और इराक के पास गोल्ड

दुनिया के मुस्लिम देशों में जहां तुर्किए के पास सबसे ज्यादा सोना है. वहीं, सऊदी अरब और इराक के पास भी सोने का बड़ा भंडार है. सऊदी में इंडिया की तुलना में सोना सस्ता मिलता है, इसलिए वहां से गोल्ड तस्करी की भी खबरें आती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी के पास 323 टन सोना है. यह देश मुस्लिम देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.

वहीं, इराक के पास भी काफी मात्रा में गोल्ड है. भले ही यह देश काफी दिनों से वॉर जैसी स्थितियों से जूझ रहा है, लेकिन इससे अपने गोल्ड रिजर्व को बरकरार रखा है. इराक के पास 153 टन सोना मौजूद है.

मिस्र और कतर के पास गोल्ड रिजर्व

सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले मुस्लिम देशों की लिस्ट में चौथे नंबर मिस्र का नाम आता है. मिस्र के पास 127 टन सोना मौजूद है. सोने की भंडार मिस्र में कई सालों से रहा है. बाकी, इसके अलावा कतर का नाम भी सोने के भंडार में सबसे ऊपर आता है. कतर के पास 111 टन सोना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.