Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

63 ATM कार्ड, पिस्टल और गोलियां जब्त…बलिया से बिहार जा रहे थे, पुलिस ने एक बदमाश का किया एनकाउंटर

46

बिहार के बलिया में हल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लग गई है. पुलिस ने बताया कि सभी बदमाश एक ही गैंग के और बिहार राज्य के रहने वाले हैं. सभी आरोपी ATM बदलकर लोगों के साथ धोखा धड़ी करते थे. पुलिस ने बदमाशों के पास से पिस्टल और कारतूस के साथ 63 ATM बरामद किए हैं.

हल्दी पुलिस को रात्रि लगभग 12:00 एक सूचना मिली कि बलिया जनपद मुख्यालय में एटीएम बदल कर लोगों से धोखा करने वाला गैंग बलिया मुख्यालय से हल्दी की तरफ से आ रहा है. पुलिए पहले से ही गैंग का पीछा कर रही थी. ऐसे में हल्दी पुलिस ने घेराबंदी करके जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तब उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई.

एक बदमाश को लग गई गोली

पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली में एक बदमाश बच्चा लाल को गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ लिया. पकड़े गए यह सभी बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से तलाशी ली तो दो आदत तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 63 एटीएम कॉर्ड और एक गाड़ी बरामद की. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक ही गैंग के हैं सभी आरोपी

पूछताछ में चारों ने बताया कि वह सभी का एक ही एक गैंग है जो बलिया और अन्य स्थानों पर सीधे-साधे लोगों से ए0टी0एम0 कार्ड फ्रॉड करके उनका पैसा निकाल लेते है. आरोपियों ने बताया,” हम सभी चारो फ्रॉड किये गए पैसे को अपने में बांट लेते हैं. हम सब बलिया में कई बार आकर ऐसी घटना कर चुके हैं. बलिया के अलावा भी यूपी के जनपदों और दिल्ली में घटना को अंजाम दे चुके हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमे दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हल्दी पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. अभियुक्त बच्चा लाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष 2. साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार 3. मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडित पुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) बिहार 4. लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) बिहार

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.