Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

इंदौर में रंगपंचमी गेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नेचिंग करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

11

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजवाड़ा से निकलने वाली रंगपंचमी पर परंपरागत गेर के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले, आम जन पर जूते चप्पल चलाने वाले और भीड़ का फायदा उठाकर लड़कियों महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लगभग 40 व्यक्तियों पर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई है। बड़ी बात यह है कि चैन स्नेचिंग करने वाली 6 से अधिक महिलाएं और पुरुष हरियाणा मेवात के गैंग के बताए जा रहे हैं। दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा इस बार रंग पंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर में इंदौर क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया गया था।

वहीं बदमाशों के लिए खतरा बनी हुई तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने हरियाणा मेवात गैंग की 6 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, ये गैंग गेर में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने की चेन काटकर , झपटमारी कर फरार हो जाती थी, पुलिस के लिए इस गैंग को पकड़ना मुश्किल था।

मगर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले,आम जन पर जूते चप्पल चलाने वाले और भीड़ का फायदा उठाकर लड़कियों महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लगभग 40  लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं संभवतः यह प्रदेश का पहला मामला हो सकता है, जहां होली पर निकलने वाली गेर में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.