Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Grok AI का ‘गाली-गलौज’ वाला तेवर नहीं आया सरकार को रास, अब होगा एक्शन!

30

Elon Musk का एआई टूल Grok पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है. जब से इस एआई टूल ने इंसानों की तरह गाली-गलौज करना शुरू किया है तब से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. याद दिला दें कि कुछ समय पहले ग्रोक एआई ने एक यूजर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब गाली-गलौज करते हुए दिया था, अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर आईटी मंत्रालय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के संपर्क में है.

ग्रोक एआई गाली-गलौज पर उतर आया है, इस घटना के बाद अब तो ऐसा लगने लगा है कि मानो एलन मस्क का ये एआई टूल बेलगाम हो गया है. यहां सवाल बहुत सारे हैं जैसे कि ग्रोक इस तरह की गड़बड़ कर क्यों रहा है और अब आईटी मंत्रालय के संपर्क में आने के बाद एलन मस्क क्या करेंगे? सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस बात की जांच करेगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ये एआई चैटबॉट अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा.

Grok AI का ‘तीखा तेवर’

एक एक्स यूजर ने ग्रोक से 10 बेस्ट म्यूचुअल फंड्स की सूची देने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रोक ने कोई जवाब नहीं दिया. यूजर ने एक बार फिर से ग्रोक से पूछा लेकिन इस बार पूछने का ढंग बदल चुका था और जिस लहजे में यूजर ने सवाल किया उसी लहजे में एआई ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया. एलन मस्क के इस एआई चैटबॉट के तीखे अंदाज ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, अब इस मामले के बाद एआई के भविष्य को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

What is Grok AI: क्या है ग्रोक एआई?

बहुत से लोग इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं कि आखिर ग्रोक है क्या? बता दें कि ये एक एआई चैटबॉट है जिसे एलन मस्क की कंपनी एक्स एआई (xAI) द्वारा तैयार किया गया है. इस एआई को तैयार करने के पीछे का मकसद लोगों के काम को आसान बनाना था. अगर आप भी इस एआई टूल को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो ये ऐप आप लोगों को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.