Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Admissions से पहले शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, आप भी पढ़ें…

32

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला अभियान 2025 रणनीति तैयार कर ली है। इस अभियान का लक्ष्य राज्य के सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाना है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अभियान के तहत प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्तर पर दाखिले में 10 प्रतिशत तथा सैकेंडरी स्तर पर 5 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा जाए।

दाखिला वृद्धि की गणना 31 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी। दाखिला अभियान के सुचारू संचालन के लिए राज्य स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक विशेष दाखिला कमेटियां गठित की गई हैं, जो स्थिति की निगरानी और समीक्षा करेंगी।

अभिभावकों को टोल-फ्री नंबर की सुविधा प्रदान

दाखिले से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभिभावकों और छात्रों को टोल-फ्री नंबर 18001802139 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके सभी प्रकार की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा विभाग, पंजाब ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रचार योजना भी बनाई है, ताकि अधिक से अधिक माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.