Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

NOC लेने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, जारी हुए सख्त निर्देश

23

लुधियाना : अवैध कालोनियों में स्थित प्लॉटों की एन. ओ. सी. लेने के लिए सालों से परेशान हो रहे लोगों को राहत मिलने जा रही है, जिसके तहत नए सी.ए. संदीप कुमार ने पेंडिंग एन ओ सी के आवेदन क्लियर करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने का फैसला किया है।

यहां बताना उचित होगा कि सरकार द्वारा अवैध कालोनियों को रेगुलर करने के लिए 2013 व 2018 में जो पॉलिसी जारी की गई थी, उसमें प्लाटों के लिए अलग से एन. ओ. सी. लेने की शर्त लगाई गई थी लेकिन बडी संख्या में लोग फीस जमा करवाने के बावजूद भी सालों से एन ओ सी लेने के लिए ग्लाडा आफिस के चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नए सी.ए. संदीप कुमार ने विभाग के अफसरों की मीटिंग बुलाकर पेंडिंग एन.ओ.सी. के आवेदनों को लेकर डिटेल हासिल की और उन्हें क्लियर करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने के निर्देश दिए गए।

नए सी.ए. संदीप कुमार ने फैसला किया है कि अवैध कालोनियों में स्थित प्लाटों का एन.ओ.सी. देने के लिए ग्लाडा का ऑफिस छुट्टियों के दौरान भी खुला रहेगा और सोमवार से फील्ड में कैंप लगेंगे, इस दौरान मौके पर पेंडिंग एन ओ सी के आवेदन क्लियर करने का दावा ग्लाडा के अफसरों द्वारा किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.