Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

60 लड़ाके Vs 180 सैनिक…पाकिस्तान सेना पर कैसे भारी पड़े बलोच के फाइटर?

22

पाकिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में पकड़ रखने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को बोलन में क्वेटा से पेशावर जाने वाली ट्रेन को हाईजैक कर लिया. ध्यान देने वाली बात है कि इस ट्रेन में 500 यात्री सवार थे, जिनमें से 180 पाक सेना के सैनिक थे, वहीं हाईजैक करने वाले BLA के लड़ाकों की बात करें, तो वह सिर्फ 60 थे.

60 लड़ाके पाकिस्तान फौज के 180 फौजियों पर भारी पड़े हैं. इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि थोड़े से BLA लड़ाके पाकिस्तान सेना पर क्यों भारी पड़ जाते हैं. इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में एक बार फिर बलूच लड़ाकों का खौफ तारी हो गया है. 2023-24 में BLA ने 200 हमले किए. BLA के लड़ाके लगातार पाक सेना पर भारी पड़ रहे हैं और इनको रोक पाना पाक सेना के लिए गले की हड्डे बना हुआ है.

इसकी वजह आर्मी में पढ़े लिखे लोगों का आना है. BLA के लड़ाके आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका जोश 7 वें आसमन पर है, वहीं पाक सेना सामान्य तौर पर लड़ रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने टॉप लेवल सैनिक भी यहां तैनात नहीं किए.

पहाड़ों में लड़ने के लिए सेना के पास नहीं तकनीक

बलूचिस्तान अफगानिस्तान की सीमा से लगा पहाड़ी इलाका है. यहां आतंकियों के छिपने के लिए घना जंगल, गुफाएं आदि हैं. नेटवर्क और बिजली की कमी होना भी आतंकियों का फायदा करती हैं. दूसरी तरफ पाक सेना का आम बजट से पैसा मिलता है और सैनिकों के पास सामान्य तौर पर सिर्फ 5.56 mm और 7.62 mm पाक सेना के पास यहां पेट्रोलिंग करने के लिए अक्सर कैलीबर की राइफल्स रहता है. दूसरी तरफ BLA के लड़ाके सभी आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं.

ट्रेन हाईजैक में लड़ाकों ने ग्रेनेड बम, एलईडी ब्लास्ट का भी इस्तेमाल किया है. BLA के लड़ाके 5.56×45 MM और एम16ए4 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल करते हैं. साथ सैटेलाइट फोन के जरिए खुफिया जानकारी जुटाते हैं.

चीन को दी है खुली चेतावनी

इस इलाके में पाकिस्तान चीन की मदद इंफ्रास्ट्रकचर बना रहा है, जिसके खिलाफ बलूच लड़ाके लगातार हमले कर रही है. BLA ने चीन को कई बार धमकी दी है कि वह इस इलाके में अपने प्रोजेक्ट न चलाए और चीनी नागरिकों पर भी कई हमले कर चुका है.

BLA की कितनी ताकत

BLA की स्थापना 2000 में हुई थी, उस वक्त इसकी सैन्य ताकत लगभग 6 हजार लड़ाकों की बताई जाती थी. हालांकि समय के साथ इसके सदस्यों की संख्या में गिरावट आई है. मजीद ब्रिगेड BLA का एक खास आत्मघाती दस्ते का ग्रुप है, जिसमें लगभग 100-150 आत्मघाती हमलावर शामिल बताए जाते हैं.

BLA की कुल सैन्य शक्ति का अंदाजा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. आंकड़ों की मानें तो BLA के पास वर्तमान में 1,000-1,500 लड़ाके हैं. कुछ नई रिपोर्टों में कहा गया है कि BLA के लड़ाकों की संख्या घटकर सिर्फ 600 के करीब रह गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.