Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

राजगढ़ में खेत में रह रहे बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट पति की मौत, पत्नी घायल

34

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पति की मौत हो गई है। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह घटना बोड़ा थाना क्षेत्र के पचोर-बोड़ा रोड़ की है। आधी रात को बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह बदमाश चोरी और लूट की घटना को अंजाम देना चाहते थे। बुजुर्ग रंजीत लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी नारायणी बाई को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 पति -पत्नी पिपल्या रसोड़ा में गांव के बाहर पचोर बोड़ा रोड़ पर स्थित खेत पर रहते थे। पति-पत्नी को देर रात आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बाहर जाकर देखा इसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.