Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘जय शाह का PA हूं’, ICC का नकली ID दिखाकर होटल में 5 दिन से काट रहा था मौज, पुलिस ने पकड़ा तो…

40

उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. वह पिछले 5 दिनों से एक होटल में आईसीसी के चेयरमैन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का पीए बनकर रह था. उसने कई लोगों से संपर्क कर उन्हें काम दिलाने के नाम पर पैसे मांगे. शक होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच में वह फर्जी पाया गया. पुलिस ने आरोपी युवक के पास से फर्जी आईकार्ड बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है.

आरोपी युवक पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है. उसकी पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस को आरोपी के पास से एक फोटो भी बरामद हुआ है, जिसमें वह जय शाह के साथ है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिले के कई अधिकारियों को फोन कर उनपर रौब जमाया था. पुलिस को जब इस बारे में जानकारी हुई तो एक टीम बनाकर होटल में छापा मारा और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. वह जिस होटल में ठहरा था उसने उसके मालिक को ठगने का प्रयास किया था.

5 दिन से ठहरा था होटल में

हरिद्वार पुलिस ने आरोपी अमरिंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले 5 दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल उदयमान आर्किड में रह रहा था. वह रौब जमाकर वहां ठहरा हुआ था. वह अपने आप को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का पीए बता रहा था. उसने अपना आईकार्ड भी दिखाया था, जिसपर उसका और जय शाह फोटो लगा हुआ था.होटल मालिक को संदेह होने पर पुलिस से शिकायत की गई.

बरामद हुआ ICC का फर्जी आईडी कार्ड

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि होटल में फर्जी रूप से ठहरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पुलिस ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. 35 वर्षीय आरोपी अमरिंदर सिंह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक आईसीसी का आईडी कार्ड और जय शाह के साथ आरोपी की फोटो भी बरामद हुई है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि उससे पूछताछ की गई है. पता किया जा रहा है कि वह किस मकसद से यहां आया हुआ था और किन-किन के संपर्क में था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.