Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

Airtel की एलन मस्क की SpaceX के साथ डील, देश में शुरू होगी Starlink की सर्विस

40

एलन मस्क अब तेजी से भारत में अपना विस्तार करते दिख रहे हैं. पहले उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला ने भारत में अपने शोरूम खोलने की प्रोसेस को तेज कर दिया. वहीं अब एयरटेल की ओर से ऐलान किया गया है कि वह एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ डील करेगी और स्टारलिंक की सर्विसेस ऑफर करेगी.

एयरटेल का कहना है कि स्टारलिंक के हाई-स्पीड इंटरनेट को भारत में लाने के लिए कंपनी ने स्पेसएक्स के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है. ये अपनी तरह का पहला एग्रीमेंट है. हालांकि कंपनी स्टारलिंक की सर्विस तभी शुरू करेगी, जब उसे भारत में सारी रेग्युलेटरी मंजूरियां मिल जाएंगी.

काम आएंगे एयरटेल के स्टोर

एयरटेल और स्टारलिंक की ओर से एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों कंपनियों ने 11 मार्च को आधिकारिक तौर पर डील साइन कर ली है. सभी मंजूरियां मिलने के बाद एयरटेल भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू कर देगी . भारत की स्टारलिंक में ये पहली पार्टनरशिप है. एयरटेल देशभर में फैले अपने स्टोर्स से ही स्टारलिंक की सर्विस ऑफर करेगी. इसमें स्टारलिंक के डिवाइस भी शामिल होंगे

एयरटेल का कहना है कि उसकी ईयूटेलसैट वनवेब के साथ पहले से पार्टनरशिप है. इस नई पार्टनरशिप से एयरटेल ग्राहकों को ज्यादा विकल्प उपलब्ध करा पाएगा. खासकर के ऐसे इलाकों में सर्विस बेहतर होगी, जहां अभी पहुंचना मुश्किल है. वहीं इन सर्विस के आने से वह पूरे देश में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर पाएगी.

जियो के मुकाबले मिलेगी बढ़त

भारती एयरटेल के एमडी और वाइस चेयरमैन गोपाल वित्तल का कहना है कि स्पेसएक्स के साथ डील करके स्टारलिंक की सर्विस को इंडिया में मुहैया कराना एक नई शुरुआत है. ये कंपनी की भारत में अगली-पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

एयरटेल का स्टारलिंक के साथ डील करना, उसे टेलीकॉम मार्केट में जियो के मुकाबले बढ़त देगा. अभी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो इंफोकॉम है.

ऐसे देश को बदलेगा स्टारलिंक का इंटरनेट

इस डील के तहत एयरटेल और स्पेसएक्स ना सिर्फ देश में स्टारलिंक की सर्विसेस देंगे. बल्कि स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी इंटरनेट से जोड़ने के मौकों की तलाश करेंगे. एयरटेल और स्पेसएक्स यह भी पता लगाएंगी कि स्टारलिंक किस तरह से एयरटेल नेटवर्क का विस्तार कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.