Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

होली पर तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें… यूपी के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

38

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने होली और नमाजियों को लेकर विवादित बयान दिया है. अलीगढ़ के रघुराज सिंह ने कहा है कि होली पर सफेद टोपी वाले घर से बाहर तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें. उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान जुमे की नमाज और होली त्योहार एकसाथ पढ़ रहे हैं.

उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने और राम मंदिर बनवाने को लेकर भी बयान दिया. मंत्री ने कहा कि AMU में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा. पहली ईंट मैं रखूंगा.

AMU में मचा है हंगामा

देशभर में होली इस साल 14 मार्च को मनाई जाएगी. दिन शुक्रवार होगा. इसी दिन जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी. रघुराज सिंह ने इसी को लेकर बयान दिया है. वहीं, AMU की बात करें तो वहां होली खेलने को लेकर हंगामा मचा हुआ है.

हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है. 13 और 14 मार्च को एएमयू का कोई भी छात्र हॉल में आकर होली खेल सकता है. AMU प्रशासन ने पूर्व में अनुमति देने से इंकार किया था इंकार. कहा था नई परंपरा नहीं शुरू होने देंगे. बाद में एएमयू प्रशासन ने कहा कोई कहीं भी होली खेल सकता है.

अनुज चौधरी के बयान पर भी विवाद

इससे पहले यूपी पुलिस के अधिकारी अनुज चौधरी ने होली और रमजान को लेकर बयान दिया था. जिसपर काफी विवाद भी हुआ. संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा था कि होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है. सीओ चौधरी ने कहा था कि अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है, तो उन्हें उस दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए, जो लोग बाहर निकलते हैं, उन्हें व्यापक सोच रखनी चाहिए, क्योंकि त्योहार एक साथ मिलकर मनाए जाने चाहिए.

उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जिन अधिकारियों को होली और ईद के गले मिलने में एकरूपता देखनी चाहिए अगर वो ही नकारात्मक बात करेंगे तो भेदकारी भारतीय जनता पार्टी के राज में सौहार्द की रक्षा कैसे होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.