Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, गिर गया मंच, 7 नेता घायल

51

मध्यप्रदेश के भोपाल में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुए. रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया. मच टूटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग चिल्लाने लगे. मंच टूटने की वजह से 7 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हुए हैं. घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी हैं. इसमें जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, राजीव सिंह भी शामिल हैं.

इस हादसे में कई महिला कार्यकर्ताओं को भी गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया. एंबुलेंस के सही समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों एक-दूसरे के निजी वाहने के जरिए अस्पताल पहुंचना पड़ा.

किसानों का प्रदर्शन हुआ तेज

जैसे ही प्रदर्शन के दौरान मंच टूट गया. कांग्रेसियों का प्रदर्शन और तेज हो गया. किसानों का प्रदर्शन ज्यादा बड़ा रूप न ले इसके लिए मौके पर पुलिसकर्मियों ने वाटर कैनन के साथ टियर स्मोक गैस की भी व्यवस्था की थी. मौके पर प्रदर्शनकारी इतनी ज्यादा संख्या में मौजूद वो पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गए. मौके पर मौजूद फोर्स को काफी मुश्किल उठानी पड़ी.

पुलिस पहले से लोगों को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब मंच टूट गया तो कांग्रेस के नेताओं में आक्रोश देखने को मिला. उनका प्रदर्शन और तेज हो गया. अपने-अपने हाथों में झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. उनका हंगामा भी तेज हो गया. प्रशासन पूरी तरह से उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसमें मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी प्रशासन की ओर आगे बढ़ रहे थे.

यहां पर मंच को सुबह से ही सजाया जा रहा था, फिर भी अचानक के मंच टूटने से सभी हैरान थे. पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे. जीतू पटवारी बोले जारी रहेगा ऐसा प्रदर्शन उठते रहेंगे किसानों के मुद्दे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.