Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

किम जोंग को डराने में लगे थे ट्रंप, अमेरिका के सामने ही उत्तर कोरिया ने दाग दीं बैलिस्टिक मिसाइल

41

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के तटीय इलाके में एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. किम जोंग उन ने यह एक्शन ऐसे वक्त में लिया है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से उत्तर कोरिया की सीमा पर सैन्य अभ्यास करने जा रहा था. दक्षिण कोरिया का कहना है कि यह युद्ध को उकसाने के लिए किया गया है.

उत्तर कोरिया ने 3 दिन पहले ही अमेरिका को धमकी दी थी. उत्तर कोरिया का कहना था कि उनकी सीमा पर अगर सैन्य अभ्यास किया जाता है, तो वो चुप्प नहीं बैठ सकते हैं.

कोरिया की सीमा पर 11 दिन का अभ्यास

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक कोरिया की सीमा पर अमेरिका और दक्षिण कोरिया 11 दिन का सैन्य अभ्यास कर रहा है. किम जोंग उन को यह डर सता रहा है कि सीमा के जरिए अमेरिका कहीं उसके क्षेत्र में न आक्रमण कर दे.

किम जोंग उन की बहन ने 3 दिन पहले अमेरिका को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि आप अपना अभ्यास कहीं और जाकर करें, वरना हम आपको छोड़ेंगे नहीं.

बैक-टू-बैक मिसाइलें दागीं

दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ स्टाफ के मुताबिक सोमवार को उत्तर कोरिया की सेना ने ह्वांगहे प्रांत से इन मिसाइलों को दागना शुरू किया. देखते ही देखते कई मिसाइलें दागी गई हैं. दक्षिण कोरिया की सेना विस्तृत जानकारी जुटा रही है.

कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को डराने के लिए इन मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है. उत्तर कोरिया की कोशिश अमेरिका और दक्षिण कोरिया में डर पैदा करने की है.

उत्तर कोरिया को युद्ध की आशंका

मिसाइल प्रक्षेपण से पहले उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी किया था. उत्तर कोरिया का कहना था कि कोरिया प्रायद्वीप में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अमेरिका की वजह से युद्ध की स्थिति बन रही है. जिस तरीके से सैन्य अभ्यास की शुरुआत की गई है, उससे कभी भी युद्ध की घोषणा हो सकती है.

उत्तर कोरिया का कहना है कि 1953 में आखिरी बार दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हुआ था. अगर अब अमेरिका उकसाने वाली कार्रवाई करती है तो यह युद्ध विराम टूट भी सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.