Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव का धरना, बोले- अब कोई ऑफर स्वीकार नहीं, सीधे चुनाव होगा

27

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की राजधानी पटना में आज आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. तेजस्वी ने हांथों में पोस्टर पकड़े हुए दिखाई दिए. पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था कि 16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी करना बंद करो. वहीं एक सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई ऑफर स्वीकार नहीं है.

दरअसल, ये सवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल किए जाने को लेकर था. इस ऑफर वाले सवाल को सुनते ही तेजस्वी भड़क गए. मीडिया के सवाल पर भड़कते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अब सीधे चुनाव होगा. कोई ऑफर नहीं मिला है अब केवल चुनाव होगा. लालू जी और मैं ऑथराइज्ड हूं. आरक्षण के मुद्दे पर सदन से सड़क तक और कोर्ट से मीडिया के डिबेट तक RJD लड़ाई लड़ेगी.

16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा

8 मार्च को तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारी सरकार की ओर से बिहार में बढ़ायी गई 𝟔𝟓 प्रतिशत की आरक्षण सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 𝟏6 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है.

उन्होंने कहा कि इससे इन वर्गों के 𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से ज्यादा युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. 𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ. बीते दिनों तेजस्वी यादव गर्दनीबाद में अभ्यर्थियों से मिलने के लिए पहुंचे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.