Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

हनी सिंह के कॉन्सर्ट का 50 लाख रुपये टैक्स नहीं हुआ जमा, निगम ने जब्त किया एक करोड़ का सामान

50

इंदौर। इंदौर में शनिवार के दिन रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की टीम वहां पहुंच गई और एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया। कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों से निगम ने 50 लाख रुपये टैक्स मांगा था, जो उन्होंने जमा नहीं कराया, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इंदौर नगर निगम के अनुसार कॉन्सर्ट के आयोजकों ने शनिवार को पौने आठ लाख रुपये जमा कराए थे। जीएसटी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्सर्ट के टिकट 3.28 करोड़ रुपये में बिके है। ऐसे में इस पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले जमा कराने की बात कही गई थी।

टैक्स जमा नहीं कराया

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को भी नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची थी, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इस पर नगर निगम की टी रविवार सुबह फिर पहुंची और सामान जब्त कर लिया। उधर इस मामले में आयोजकों का कहना है कि केवल 80 लाख रुपये के टिकट ही बिके हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का टैक्स भी नहीं हुआ था जमा

इंदौर शहर में इसके पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था। उस दौरान आयोजकों ने टैक्स नहीं जमा कराया था। इसके बाद इस बार नगर निगम टैक्स को लेकर सख्त था और कई बार कॉन्सर्ट करवाने वालों को टैक्स जमा करने की बात कह चुका था।

सिर्फ डेढ़ घंटे स्टेज पर रहे हनी सिंह

शनिवार को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह केवल डेढ़ घंटे ही स्टेज पर रहे और बाय-बाय कर चले गए। सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और साढ़े आठ बजे तक खत्म हो गया। इस दौरान दर्शक निराश हुए। यह बात भी सामने आई कि रात में नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद हनी सिंह जल्दी चले गए, लेकिन नगर निगम ने साफ किया कि उन्होंने रात में कॉन्सर्ट बंद नहीं करवाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.