Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ... Jagdalpur Flood Crisis: खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़ने से मची तबाही, विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक ब... Balrampur Crime News: टमाटर लोड करने निकले युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका; अवैध संबं... Nimdih Road Accident: पुरुलिया से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ...

छिंदवाड़ा में मामूली बात पर चला चाकू ,एक युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

31

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में बीती रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।  एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी में अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे ग्राम जमुनिया में बड़ा देव की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने मोहित पिता बबलू उइके निवासी सुकलूढाना पहुंचा था। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके गले में हाथ रख दिया।

जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान आदर्श उइके एवं उसका भाई गुलशन उइके वहां पहुँचे। मोहित और आदर्श के बीच विवाद शुरू हो गया। अचानक ही आदर्श ने मोहित पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे गांव के ही नरेंद्र उइके पर भी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

घायल मोहित उइके एवं नरेंद्र उइके को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां मोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं घायल नरेंद्र उइके को नागपुर रैफर किया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.