Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बहला फुसलाकर रेप, फिर बनारस में बेचने की कोशिश; जमशेदपुर पुलिस ने किया मानव तस्करी गैंग का खुलासा

35

झारखंड के जमशेदपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार हुआ और उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की गई. पुलिस ने तीन आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने नाबालिग का यौन शोषण किया और उसे दूसरे शहर ले जाने की योजना बना रहे थे. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जमशेदपुर पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए लोगों में एकम महिला भी शामिल है. आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही है. नाबालिग लड़की के पिता के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेलने की थी कोशिश

जानकारी के मुताबिक, दयानंद गोविंदपुर के गदड़ा का रहने वाला है, जबकि अन्य दो आरोपी नामदा बस्ती के रहने वाले हैं और पीड़िता के रिश्तेदार हैं. लड़की ने आरोपियों को गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है. परिजनों ने कहा कि बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेलने जा रहे थे.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आरोपी दयानंद पीड़िता को पहले से जानता था. वह पीड़िता को पहले अपने घर ले गया और फिर उसके साथ वहीं पर दुष्कर्म किया. इसके बाद किसी को दुष्कर्म के बारे में जानकारी न हो, इसके लिए विजय कृष्ण और उनकी पत्नी ने नाबालिग का उपचार करा दिया. वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर आरोप लगाया है कि वो लड़की को बनारस लेकर भागने की फिराक में थे. लड़की को गलत धंधे में धकेलने की साजिश थी. इसीलिए पहले उसे अपने घर ले गए और दुष्कर्म किया.

वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.