Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

शिवपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, युवक को मारी गोली

50

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले करेरा के सिलरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चल गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, अमर सिंह जाटव नाम के युवक को गोली लगी है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ,अमर सिंह का कहना है कि उसका चचेरा भाई गांव की एक लड़की के साथ 6 महीने पहले शादी कर भाग गया था,दोनों बालिक थे।

तब से लड़की के परिवार के लोग उससे दुश्मनी रखते हैं और 4 महीने पहले लड़की के परिवार वालों ने अमर सिंह को बंधक भी बनाया था। इसके बाद उसे गांव के सरपंच की मदद से छुड़ाया गया था।

इसके बाद अमर सिंह अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर अपने खेत पर रहने लगा था, शुक्रवार को अमर सिंह अपने खेत के बोर को चालू करने के लिए जा रहा था। तभी सुमित जाटव, कैलाश जाटव और 3 अन्य लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। अमर सिंह के हाथ में गोली लगी है, आरोपी मौके से भाग गए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.