Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...

250 मोहल्ला क्लिनिक बंद होंगे, ये सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह

55

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद होंगे. मोहल्ला क्लिनिक कागजों पर ही चल रहे हैं. किराए की बिल्डिंग में चलते हैं. हर महीने 20 हजार से 25 हजार किराए का भुगतान किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है. इस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में 550 मोहल्ला क्लिनिक खोले गए थे. मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि इन्हें बंद न किया जाए. इससे आम आदमी को फायदा होता है.

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि बीजेपी जीत गई तो मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल, फ्री बिजली-पानी-बस यात्रा सब बंद हो जाएगा. पीएम मोदी ने दावा किया था कि कुछ बंद नहीं होगा. आज अरविंद केजरीवाल की बात सच निकली. बीजेपी सरकार मोहल्ला क्लिनिक बंद करने जा रही है. ये तो शुरुआत है. जल्द फ्री बिजली, फ्री पानी, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, फ्री शिक्षा सब बंद होगा.

ये दिल्ली की जनता के लिए नुकसानदायक

वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का कहना है किआम आदमी पार्टी की सरकार ने 550 से ज्यादा क्लिनिक खोले, जिनमें इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त होते थे.अब बीजेपी सरकार 250 से ज़्यादा मोहल्ला क्लिनिक बंद करने की तैयारी कर रही है. ये दिल्ली की जनता के लिए नुकसानदायक है.

तो मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं चल सकते?

उन्होंने कहा,जिन इलाकों में कोई सरकारी जमीन नहीं है, वहां किराए पर जमीन लेकर मोहल्ला क्लिनिक चलाना कोई गलत बात नहीं है.दिल्ली के कई सरकारी कार्यालय किराए पर चल रहे हैं तो मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं चल सकते हैं?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.