Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

रायसेन में गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

36

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कस्बा सुल्तानपुर के वार्ड नं 14 स्थित सिंधी कॉलोनी थाना रोड़ पर बंद एक रेस्टोरेंट के किराए पर चल रहे गोदामों  में अचानक आग के शोले भड़क उठे आग के उठते गुबार से लोगों में हड़कंप मच गया। इससे इन गोदामों में रखा 25 से 30 लाख रुपये का सामान खाक होने की खबर है।

आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू करने के लिए नगर परिषद सुल्तानपुर के तीन दमकल और 5 पानी के टैंकर लगे रहे। इसके बावजूद रात 3.30 बजे तक ढाई घण्टे का समय आग पर काबू पाने में लगा। नगर में बिजली मेंटेनेंस के चलते सुल्तानपुर में बिजली गुल रही।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज मीणा ने बताया कि इसलिए खाली दमकलों और टैंकरों को भरने में अधिक समय लग गया। इसके चलते आग बुझाने में देरी हुई। आग बुझाने वाली टीम में शामिल मुकेश कुमार ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली हुई थी। प्लास्टिक का सामान होने से यह स्थिति बनीं सुल्तानपुर और बरेली की दमकलें मौके पर पहुंची थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.