Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद...

पंजाब में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, महिला की दर्दनाक मौ/त

34

नवांशहर/काठगढ़ : रोपड़-बलाचौर नैशनल हाईवे पर गांव सुज्जोवाल के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ, जब बलाचौर से रोपड़ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी जा रहे स्कूटर से टकराई, इससे स्कूटर सवार पति-पत्नी कार की चपेट में आ गए, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि महिला का पति घायल हो गया और कार चालक का हाथ भी टूट गया। मौके पर पहुंचे एस.एस.एफ. टीम इंचार्ज कुलवीर सिंह ने बताया कि एक स्विफ्ट कार लवजोत सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी तरनतारन चला रहा था, जो बलाचौर से रोपड़ की तरफ जा रहा था कि अचानक कार नियंत्रण खो बैठी तथा डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे टी.वी.एस. स्कूटर से टकरा गई, जिसे बाबू राम पुत्र मोहन लाल (60) चला रहा था और उसकी पत्नी लक्ष्मी उसके साथ थी।

इस दुर्घटना में लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त बाबू राम को नैशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलैंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतका लक्ष्मी देवी के शव को सिविल अस्पताल बलाचौर के शवगृह में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना सदर बलाचौर को दे दी गई है तथा दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.