Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भस्म आरती में हुए शामिल

60

उज्जैन। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे चिराग पासवान ने अपनी मां, बहन, जीजाजी, भांजे-भांजी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करते रहे।

आरती के बाद, चिराग पासवान ने महाकाल की देहरी पर जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और मीडिया से बात करते हुए कहा, “भगवान महाकाल ने मुझे इतना कुछ दिया हैं, जबकि एक समय ऐसा था जब मेरे पास कुछ भी नहीं था।

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं।” चिराग ने महाकाल के दर पर आकर अपनी पूरी श्रद्धा अर्पित की और यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में वे और उनका परिवार पूरा सहयोग देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.