नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मनासा – कचोली मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि मृतक की पहचान भाट खेड़ी के रहने वाले रघुनंदन के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई जिसके बाद कार पलट गई थी।
रघुनंदन की मौत हो गई, कार सवार उसके दोनों दोस्त मामूली रूप से घायल हुए हैं। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, इसके बाद स्थानीय लोगों ने पलटी हुई कार को सीधा किया इस दौरान मृतक का शव कार से बाहर आ गया था, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.