Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के तबा... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट रंगे हाथों ग... हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस विभाग में 5 अधिकारियों के हुए तबादले; तत्काल प्र... कवर्धा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से अवैध धान खपाने के अवैध खेल प... कांकेर के करप स्थित सरकारी गोदाम में कीड़े लगे चावल की सप्लाई का वीडियो वायरल, गुणवत्ता पर खड़े हुए ... रायपुर में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का बयान, कहा— कांग्रेस ने परि... कबीरधाम के कोदवागोड़ान गांव में आयोजित हुआ भव्य दीपावली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों... कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती में खुली बड़ी धांधल... अबूझमाड़ की वादियों में छिपा अनमोल रत्न बना आदिंगपार का झरना, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटकों की ... छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, तीसरे दिन काली साड़ी और क...

मुस्लिम शख्स के साथ रहने लगी मां तो बेटे को बंधक बनाकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव! युवक ने वीडियो जारी कर बताई आपबीती

46
खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दवाब बनाया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने वीडियो जारी कर पुलिस से गुहार लगाई। हालांकि, पुलिस ने उसे कैद खाने से छुड़वा लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मामला मोघट थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़ित की मां राउफ नाम के शख्स के साथ पिछले कई महीनों से रह रही है। ऐसे में वह चाहता था कि उसका बेटा भी धर्म परिवर्तन कर ले। जब नाबालिग ने इनकार कर दिया तो उसके पैरों पर जंजीर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।

इसी बीच उसने वीडियो बनाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इधर, वीडियो मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग को कैद से छुड़ाया। इस मामले में सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा कि मोघट थाना क्षेत्र से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था। जिसमें नाबालिग के साथ कुछ घटना होना बता रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित बालक के ने पुलिस को बताया कि पैरों पर जंजीर बांधी, थप्पड़ मारे, कमरे में बंद किया घर आने पर मां और रउफ ने पैरों पर जंजीर बांध दी। थप्पड़ मारे और कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। रोजा रखने के लिए धमकाया। मैंने मंगलवार सुबह सेठ को फोन किया जिसके यहां मैं मजदूरी करता हूं, उसे पूरी घटना बताई। वह सेठ अपने साथ एक पुलिसवाले को लेकर बताए हुए पते पर आए। उन्होंने मुझे जंजीर काटकर वहां से छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में दो पर केस दर्ज कर लिया है।

मां ने पुलिस से कहा- झगड़ा करता है, इसलिए बांधा पुलिस ने नाबालिग की मां को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि बेटा नशा करता है और आए दिन झगड़े भी करता है। एक-दो बार पुलिस रिपोर्ट भी हो चुकी है। वह पहले भी घर आता रहा है। इसलिए उसे सांकल से बांधकर रखा था। ऐसा कुछ होता तो उसके हाथ में मोबाइल थोड़ी ना देते। पुलिस ने जमानती नोटिस देकर मां को छोड़ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.