Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

आप राजस्थान नहीं आ सकते…! MP का अफसर चैकिंग के लिए पहुंचा तो रेत माफियाओं ने धमकाया, वीडियो वायरल

94

नीमच : मध्यप्रदेश का नीमच जिला राजस्थान से सटा हुआ है, ऐसे में राजस्थान के रेत माफिया नीमच जिले में सक्रिय है, लगातार कार्रवाई के बाद भी राजस्थान बार्डर पहुंचने वाले सड़क मार्गों से रेत का अवैध परिवहन जारी है। खनिज अधिकारी आरिफ खान जब राजस्थान में धरपकड़ के लिए पहुंचे तो रेत माफियाओं ने उन्हें धमकाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रेत माफिया राजस्थान में कार्रवाई किए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज करवा ही रहे हैं साथ ही नियमों का पाठ भी पढा रहे हैं।

नीमच जिले के रतनगढ रोड पर राजस्थान की सीमा क्षेत्र के रामपुरिया में खनिज अधिकारी रविवार को गश्त कर रहे थे, तभी रेत माफियाओं ने उन्हें रोक लिया और वीडियो बनाने लगे। रेत माफियाओं ने खुलेआम माइनिंग अफसर को कहा कि आप राजस्थान में नहीं आ सकते। वहीं आरिफ खान ने कहा कि बिना रायल्टी के ही मध्यप्रदेश के सीमा में प्रवेश कर रहे हो, ऐसा नहीं होने दूंगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान को जोडने वाले मार्ग नीमच नयगांव, नीमच रतनगढ सहित अन्य रूट से नीमच जिले में बिना रायल्टी के भारी मात्रा में रेत पहुंच रही है। ऐसे में रेत माफियाओं के ठिकानों पर ही कार्रवाई किए जाने के लिए खनिज विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पडा। इस मामले में खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि रेत माफियाओं को चेतावनी दी गई है कि वे अगर नीमच जिले में आते है तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.