Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

Jio जल्द करेगा बड़ा धमाका, अब अंबानी लॉन्च करेंगे आपके लिए AI पर्सनल कंप्यूटर

128

Reliance Industries लिमिटेड की सहयोगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स जल्द ग्राहकों के लिए क्लाउड बेस्ड एआई पर्सनल कंप्यूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है. रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन Aakash Ambani ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कंपनी AI पर्सनल कंप्यूटर को डेवलप करने का काम कर रही है.

आकाश अंबानी ने इस अपकमिंग कंप्यूटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सिस्टम किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ कम्पैटिबल होगा. आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ इसे आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कब तक इस प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है.

मुंबई टेक वीक में आकाश अंबानी ने बताया कि हमारे पास जो कंज्यूमर ऐप्लिकेशन है उसे जल्द लॉन्च किया जाएगा. ये क्लाउड पीसी होगा जो कंप्लीट पीसी है जिसे आप अपने घर से भी एक्सेस कर पाएंगे. ये डिवाइस इतना पावरफुल होगा कि आप इसपर एआई ऐप्लिकेशन तक तैयार कर पाएंगे.

कितनी होगी कीमत?

आकाश अंबानी ने कीमत को लेकर बताया कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे प्रोडक्ट्स को लॉन्च करें जिसे लाखों भारतीय इस्तेमाल करें. यही वजह है कि हम अर्फोडेबल प्राइस में बेहतर कंज्यूमर एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. उदाहरण के लिए हमारे लेटेस्ट JioHotstar को ही देख सकते हैं. बता दें कि जियो हॉटस्टार प्लान्स की कीमतें काफी कम हैं जिस वजह से ये एक किफायती ओटीटी प्लेटफॉर्म बन गया है.

JioBrain भी है कमाल

JioBrain का भी कुछ समय पहले ऐलान किया गया था, जल्द इस सर्विस को एंटरप्राइसेस के लिए जारी किया जा सकता है. अगर आप इस बात से अनजान हैं कि आखिर जियो ब्रेन है क्या? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या काम करता है. जियो की आधिकारिक साइट के मुताबिक, जियो ब्रेन एक डिस्ट्रीब्यूटेड मशीन लॉर्निंग प्लेटफॉर्म है जो ट्रेन करने की क्षमता रखता है और नेटवर्क एज और सर्विस प्रोवाइ़डर क्लाउड पर मशीन लर्निंग को अप्लाई भी करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.