Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बच्चों से भरी School Bus पर गिरा बिजली का खंभा, मौके पर जानें क्या बनें हालात

26

जालंधर : जालंधर में उस समय अफरा-तफरी मच गई गई बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बल्लां गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी बस पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इस दौरान गनीमत रही कि खंभे का करंट बस तक नहीं पहुंच पाया, जिस कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

बताया जा रहा है इस घटना के बाद गांव  4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। गौरतलब है कि ये घटना गत दिन दोपहर 3.30 बजे की है जब स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को घर ले जाने के लिए बल्लां गांव पहुंची और इस दौरान बस बिजली के खंभे जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरन्त बच्चों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सड़क के एक तरफ गटर का ढक्कन था जोकि टूटकर गिर गया था। बस को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को साइड में करने की कोशिश की लेकिन बस बिजली के खंभे से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन 4  घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। काफी समय बाद बिजली कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली काट दी और खंभे से टूटे तारों को हटाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.