Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...

नशीले टीकों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

24

नूरपुरबेदी: जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना द्वारा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए नूरपुरबेदी पुलिस ने गश्त के दौरान एक पैदल जा रहे व्यक्तिय को 8 नशीले टीकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख नूरपुरबेदी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज ए.एस.आई. शमशेर सिंह पर आधिारित पुलिस पार्टी में शामिल वरिष्ठ कांस्टेबल हरदीप सिंह, पी.एच.जी. हरदीप सिंह और पी.एच.जी. तरसेम लाल लिंक मार्ग गांव रूड़ेमाजरा से गांव कांगड़ के मार्ग की ओर आ रहे थे। इसी बीच, दोपहर करीब 3.15 बजे जब पुलिस पार्टी गांव कांगड़ मार्ग से थोड़ा पीछे टी-प्वाइंट पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने अपनी पैंट की बाईं जेब से पलास्टिक के लिफाफे में लिपटा कुछ सामान सड़क किनारे घास में फेंक दिया।

पुलिस पार्टी ने भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को जब काबू कर उक्त लिफाफे की तलाशी ली तो उसके बताने के अनुसार कुल 8 नशीले टीकों में से 4 टीके ब्यूप्रेनॉरफिन के 2-2 एम.एल. के और 4 टीके बिना लेबल वाले 10-10 एम.एल. के जिनके ढक्कन पर एविल लिखा हुआ था, बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी के अनुसार, 4 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 4 एविल के टीकों से इस लिए लैवल उतार दिए गए थे ताकि कोई भी इन इंजेक्शनों की असल कंपनी संबंधी पता न लगा सके। आरोपी पुलिस के समक्ष इन टीकों का कोई परमिट या बिल पेश नहीं कर सका।

इस संबंध में पुलिस चौकी हरिपुर के प्रभारी ए.एस.आई. सोहन लाल ने बताया कि आरोपी जिसकी पहचान परमानंद पुत्र धर्म चंद निवासी गांव कांगड़, थाना नूरपुरबेदी के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे आज बाद दोपहर श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.