Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

किस दर्द में थे पिता-बेटी? प्लैट में मिलीं दोनों की लाशें; जांच में जुटी पुलिस

32

ओडिशा के कटक के बदामबाड़ी इलाके में स्थित स्नेहलता अपार्टमेंट के एक प्लैट में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक फ्लैट के अंदर 60 वर्षीय शख्स और उनकी बेटी मृत पाए गए. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतकों की पहचान मानस रंजन दास (60) और उनकी बेटी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मानस रंजन दास का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था. दोनों पिछले दो सालों से इसी किराए के फ्लैट में रह रहे थे. वहीं, इस घटना से पड़ोसी हैरान हैं.

आर्थिक तंगी हो सकती है वजह, पुलिस कर रही जांच

मौत के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को एक संभावित कारण बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कटक के जोन 6 एसीपी अशोक कुमार गिरी ने कहा, “हमें सूचना मिली कि स्नेहलता अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहे मानस रंजन दास और उनकी बेटी की मौत हो गई है. हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच जारी है. मानस की लाश पंखे से लटकी मिली, जबकि उनकी बेटी का शव दूसरे कमरे में था.”

पुलिस की गहराई से जांच जारी

स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिससे घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके. पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना की सच्चाई उजागर हो सके. पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना भेज दी है. एक अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को घरवालों को सौंप दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.