Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

KBC 16: जाने का समय आ गया…15 दिन बाद अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, तो इसलिए कही थी ऐसी बात

36

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. 15 दिन पहले उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि जाने का समय आ गया है. उनके इस ट्वीट के नीचे कई फैंस ने चिंतित होकर उनसे पूछा था कि वो कहां जाने की बात कर रहे हैं? लेकिन अमिताभ बच्चन की तरफ से किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया गया था. अब सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बता दिया है कि उन्होंने आखिरकार ये ट्वीट क्यों किया था?

भले ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर उन्हें पूछे गए सवालों को जवाब नहीं देते. लेकिन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर वो कंटेस्टेंट ने पूछे हुए हर सवाल का जवाब देते हुए नजर आते हैं. हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने बिग बी ये तक पूछ लिया था कि क्या वो उनके साथ डांस करेंगे? अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का जवाब देते हुए उस कंटेस्टेंट से कहा कि अरे भाई साहब कौन नाचेगा? यहां हम को नाचने के लिए नहीं रखा है. इस बीच उन्होंने अपना चर्चित ट्वीट भी पढ़ा, जहां उन्होंने लिखा हुआ था कि जाने का समय आ गया है और तब केबीसी के मंच पर दर्शकों ने उनसे सवाल पूछा कि उन्होंने आखिर ये ट्वीट क्यों किया था? साथ में दर्शकों ने अमिताभ बच्चन को प्यार से डांट लगाते हुए ये भी कह दिया कि आप को कहीं नहीं जाना है. तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक बड़ा ही दिलचस्प जवाब भी दिया.

जानें क्यों अमिताभ बच्चन ने कहा था ‘जाने का समय आ गया है’

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अरे, इस ट्वीट में मैं कहना चाहता था कि अब काम पर जाने का समय आ गया है. दरअसल उस रात हम शूटिंग खत्म करने के बाद लगभग 1-2 बजे घर पहुंच गए थे, फिर से शूटिंग थी और पूरी बात लिखते-लिखते हम बीच में ही सो गए. दरअसल हम लिखना चाह रहे थे कि अब काम पर जाने का समय आ गया है. इस पूरे खुलासे के बाद बीती रात अमिताभ बच्चन ने फिर एक बार ट्वीट करते हुए लिखा है कि जाएं कि रुकें? हालांकि अब इसका मतलब स्पष्ट हो गया है कि अमिताभ बच्चन पूछ रहे हैं कि वो केबीसी की शूटिंग के लिए जाए या न जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.