Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली CM ऑफिस से हटी बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो… AAP भड़की

33

दिल्ली में आज से विधानसभा सत्र शुरू है. इस बीच सदन में विपक्ष की नेता आतिशी ने बीजेपी सरकार के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. उसने दावा किया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीर को हटा दिया गया है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को दलित विरोधी करार दिया है.

आप नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है. आज बीजेपी ने अपनी असली मानसिकता का प्रमाण देश के सामने रख दिया है. दिल्ली सरकार ने हर कार्यालय में बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो लगाने का फैसला किया था. 3 महीने पहले बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो को लगाया गया था. उन्होंने विधानसभा में सीएम दफ्तर से बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो को हटा दिया है.

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी. ये सही नहीं है. इससे बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है. मेरी बीजेपी से प्रार्थना है. आप प्रधानमंत्री जी की फोटो लगा लीजिए, लेकिन बाबा साहेब की फोटो तो मत हटाइए. उनकी फोटो लगी रहने दीजिए.’

महिलाओं को 2500 रुपए महीने पर बवाल

इससे पहले आतिशी ने कहा, ‘आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने गए और हमने उनको बताया कि मोदी जी ने जो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही 2500 रुपए महीना वाली योजना पास करने की गारंटी दी थी, वो गारंटी झूठी साबित हुई है. हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर आ जाएगी.’

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पारित की जाएगी. पहली किस्त 8 मार्च तक देने का वादा किया गया था, लेकिन वह अभी तक नहीं हुआ है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.