Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 4 और पंजाबियों को पहली बार भेजा ऐसे, नाम आए सामने

27

अमेरिका में गैर कानूनी रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में लगातार नई रिपोर्टें आ रही हैं। रविवार को 12 भारतीयों को लेकर एक अन्य विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिनमें से 4 पंजाबियों को उतारकर दूसरे विमान से अमृतसर हवाई अड्डे भेज दिया गया। इन 4 में से 2 बटाला, एक पटियाला और एक जालंधर से हैं। उनकी पहचान जतिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, जुगराज सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें पंजाब पुलिस ने राजासांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें उनके घर ले जाएगी।

पहली बार हुआ ऐसा

यह पहली बार है कि डिपोर्ट भारतीयों को बिना जंजीरों के नागरिक विमान से भेजा गया है। डिपोर्ट युवकों में पटियाला के कांसूहां कलां गांव के जतिंदर सिंह को दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट ने गुयाना, ब्राजील, पनामा, कोस्टा रिका और मैक्सिको होते हुए अमेरिका भेजा था। दूसरा युवक जालंधर के चांदपुरा का मनिंदर सिंह है। इसे दिल्ली, स्पेन, साल्वाडोर, मैक्सिको से 42 लाख रुपये में अमेरिका भेजा गया। तीसरे युवक बटाला निवासी जुगराज सिंह और बटाला के कादियां निवासी हरप्रीत सिंह को ट्रैवल एजेंटों ने 32-32 लाख रुपये में दिल्ली, मुंबई, नीदरलैंड, सूरीनाम, गुयाना, ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा और मैक्सिको से अमेरिका भेजा था। इन सभी परिवारों ने अपने बेटों को विदेश भेजने के लिए पैसे उधार लिए थे, लेकिन अब उनके सारे सपने टूट चुके हैं।

18 हजार भारतीयों को भेजा जाएगा

यहां यह बताना जरूरी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर करीब 18 हजार भारतीयों को वापस भेजा जाएगा। इनमें से अब तक 336 भारतीयों को वापस भेजा जा चुका है। 5 फरवरी को 104 भारतीय, 15 फरवरी को 116 भारतीय तथा 16 फरवरी को 112 भारतीय वापस आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.