Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम

40

फरवरी का महीना तकरीबन खत्म होने को है और दिन के समय अब मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा है, लेकिन सुबह और रात में सर्द हवाओं की वजह से मौसम ठंडा हो रहा है. इस बदलते मौसम में जुकाम, गले में खराश और खांसी होना काफी आम है. ऐसे में बार-बार दवाओं का सेवन करना सही नहीं माना जाता है. हल्की खांसी, खराश और जुकाम में दादी-नानी के देसी नुस्खे काफी काम आते हैं. बच्चों से बड़ों तक को इन नुस्खों से साइड इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहता है. बदलते मौसम में अगर आप भी खांसी, गले में खराश या फिर बंद नाक से परेशान हो गए हैं तो देसी नुस्खे आजमा सकते हैं.

घर की रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें होती हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. दादी-नानी इन्हीं चीजों का इस्तेमाल करके बेहतरीन नुस्खे बनाती थीं जो छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम से निजात दिलाने में काफी कारगर होते हैं. ये नुस्खे इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं, जिससे वायरल बीमारियों से बचाव भी होता है. तो चलिए देख लेते हैं ऐसे ही नुस्खे.

जुकाम-खांसी से बचने के लिए नुस्खे

बदलते मौसम में जुकाम-खांसी परेशान न करे, इसके लिए बच्चों से बड़ों तक को रोजाना रात को सोने से पहले एक कप गुनगुने दूध में चुटकीभर हल्दी और चुटकीभर काली मिर्च डालकर सेवन करना चाहिए. इससे इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और सेहत को बाकी भी कई फायदे होंगे.

बंद नाक से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

जुकाम की वजह से कफ जमने या फिर ऊतकों में सूजन की वजह से नाक बंद हो जाती है जो काफी परेशान कर देती है और खासतौर पर रात को सोते वक्त परेशानी होती है. इससे राहत पाने के लिए सोने से पहले लौंग वाले पानी से भाप लेनी चाहिए. इसके अलावा सरसों के तेल की एक-एक बूंद नोजल में डालने से भी नाक खुल जाती है. बच्चा छोटा है तो अजवाइन को रोस्ट करके मलमल या कॉटन के हल्के कपड़े में उसकी पोटली बना लें. इसे बच्चे को सुंघाते रहने से काफी आराम मिलता है.

खांसी से राहत पाने के लिए देसी नुस्खे

खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए 6-7 लौंग के फूल (ऊपरी हिस्सा) लेकर तवा पर रोस्ट कर लें और सोने से पहले इसका सेवन करें. हल्दी को भूनकर दो घूंट दूध के साथ लेने से भी खांसी में आराम मिलता है. सूखी खांसी है तो काली मिर्च के पाउडर को शहद के साथ लेना चाहिए. अदरक का रस और शहद भी खांसी से आराम दिलाते हैं.

गले की खराश से मिलेगा आराम

अगर बदलते मौसम में गले में खराश हो गई है तो इससे राहत पाने के सबसे अच्छा तरीका है कि आप नमक के गुनगुने पानी से गरारे करें. सूप, गुनगुनी दाल जैसी लिक्विड चीजें पिएं. मुलेठ को दांतों से कुचलकर गन्ने की तरह चबाएं. अदरक, तुलसी, और नींबू की गुनगुनी चाय खराश, खांसी और जुकाम से राहत दिलाती है,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.