Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारत-पाक मुकाबले से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, गर्भगृह में टीम इंडिया का फोटो रखकर जीत की प्रार्थना

61

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर हर किसी में उत्साह है। इस महा मुकाबले से पहले, उज्जैन स्थित ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फोटो गर्भ गृह में लेकर भगवान महाकाल का पूजन किया और मंत्रोच्चार के बीच उनका आशीर्वाद लिया।

पूजा का मुख्य उद्देश्य भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करना था। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और भारतीय टीम की विजय की कामना के लिए यहां भी विशेष पूजा की जा रही है।

पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल का पंचामृत और रुद्र अभिषेक किया, ताकि भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत सके और मैच में शानदार प्रदर्शन कर सके। देशभर में क्रिकेट प्रेमी भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर इस मैच में विजयी हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.